सब्जी-मंडी बंद
एटा।बाबूगंज सब्जी मंडी के दुकानदारों ने आज रामलीला मैदान में सब्जी लगाने के प्रसाशन के निर्देशों का विरोध मानव श्रृंखला बनाकर किया।

दुकानदारों का कहना है हम यंहा जो दुकाने लगा रहे है बह पक्की बनी हुई है ।
ऐसी गर्मी में वंहा सब्जी की ढकेल लगाना मुश्किल होगा।
दूसरे वंहा किसी के लिए कोई जगह निश्चित नही है जो पहले पहुच जाता है वो अच्छी जगह पर कब्जा कर लेता है ।
तीसरे वंहा हर तरह की ढकेल लगती है मसलन ,चाट पकोड़े वाले भी पहुँच जाते है जिससे वंहा ज्यादा भीड़ एकत्रित हो जाती है ।
विरोध प्रदर्शन करने वाले अधिकांश लोगों के रोजे चल रहे है ऐसे में उन्हें वंहा तक भारी सब्जी के ठेले ले जाने में दिक्कत का सामना होगा और यदि वो मजदूर लगाते है तो उनका मुनाफा कट जायेगा ।
इसी विरोध प्रदर्शन के चलते आज सब्जी व्यापारियों ने सब्जी मंडी बंद रखी।