हम नहीं जायेंगे फौजी पड़ाव में, अन्य मण्डियां यथावत क्यों?

सब्जी मण्डी में रहकर करेंगे कोविड का पालन

हम नहीं जायेंगे फौजी पड़ाव में, अन्य मण्डियां यथावत क्यों?


एटा। आज घण्टाघर की सब्जी मण्डी व बाबूगंज की सब्जी मण्डी को जिलाधिकारी के आदेश से फौजी पड़ाव में लगाना था। दोनों मण्डियों के व्यापारियों ने इसका विरोध कर डीएम एटा को ज्ञापन सौंपा। जिसमें बताया गया कि चिलचिलाती धूप में वहां सब्जी मण्डी नहीं लगा सकते हैं। इधर रोजे भी चल रहे हैं और रोजों में एक बात है कि पानी भी नहीं पी सकते और वहां हम लोग बीमार भी पड़ सकते हैं। वहीं एक दुकानदार ने बताया कि शहर की सब्जी मंडियां और स्थानों पर भी लग रही हैं उनको नहीं हटाया गया। जिसमें रेलवे रोड, निधौली रोड, आगरा रोड, पीपल अड्डा हैं। यदि सब्जी मण्डी हटानी है तो सभी जगह की हटाई जाए। यह सौतेला व्यवहार हमारे साथ ही क्यों किया जा रहा है।
हांलाकि उसे दुकानदार ने यह भी बताया कि हम सब दुकानदार कोविड की गाईडलाइन्स का पालन करते हुए अपनी दुकानों को चलायेंगे। इसलिए हम यहां से नहीं हटाया जाये तथा यहीं दुकान चलाने दी जाये। ज्ञापन देने वालों में इसरार अहमद, शानू राईन, आमीन, असलम राईन, अफसार, मुकीम अहमद व रियाज आदि शामिल रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks