पहली बार मतदान कर युवाओं के चेहरे पर दिखी खुशी

पहली बार मतदान कर खुशी जाहिर करती युवतियाँ

 

जिले में पंचायत चुनाव के दौरान तृतीय  चरण के चुनाव में पहली बार वोट डालने आए युवा काफी खुश दिखाई दिए। सुबह साढ़े सात बजे से ही जिले के मतदान केंद्रों पर वो¨टग शुरू हो गई। सुबह-सुबह मतदान करने वालों में ऐसे युवा भी थे, जो पहली बार अपना वोट डाल रहे थे। युवा मुस्कुराते हुए चेहरे लेकर वोट डालने के लिए बूथों में घुस रहे थे। इन युवाओं ने बड़े उत्साह से अपने विचार व्यक्त किए।

मैं पहली बार वोट डालने आया हूं। अपना वोट डालकर बहुत ही खुशी की अनुभूति हो रही है। मैंने गांव के विकास को ध्यान में रखकर वोट डाला है।”

-सिमरन सैफी ।

”मैंने जातपात की राजनीति से ऊपर उठकर वोट डाला है। वोट डालते समय मैंने गांव व जिले के विकास को ध्यान में रखा है।”

-चांदनी ।

 

 

महिलाएं लगातार असुरक्षित महसूस कर रही है उनकी सुरक्षा के लिए कोई इंतजाम नहीं है। महिलाओं का उत्पीड़न लगातार बढ़ रहा है। मैंने ऐसे प्रत्याशी को वोट दिया है जो महिलाओं की इज्जत करने के साथ उनकी बेहतरी के लिए काम करने की विचारधारा रखते हैं।”

नाजिश जहाँ ।

”पंचायत चुनाव में हमेशा से जातपात की राजनीति होती रही है। इसके कारण विकास को गति नहीं मिल पा रही थी। मैंने अपना पहला वोट विकास को ध्यान में रखकर दिया है।”

शहनाज़

”मेरा पहला वोट ऐसे प्रत्याशी को गया है, जो ईमानदार छवि का है। मैं चाहती हूं कि जो भी प्रतिनिधि चुनकर आए वह जातपात की राजनीति न करे।”

पूजा रानी ।

 

About The Author

NAZIM HUSAIN

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks