डिलारी थाना क्षेत्र में किशोरी के साथ छेड़छाड़ व विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसका चालान कर दिया गया।
पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम राहुल कुमार पुत्र रामप्रसाद निवासी ग्राम ईलर थाना बताया। वह पीड़िता पर केस वापसी का भी दबाव बना रहा था।