ब्लॉक डिलारी के बूथों पर भी लगी लम्बी लाइन, मह‍िलाओं में दिखा उत्‍साह

 

मतदान के ल‍िए पीलकपुर श्योराम,डिलारी, चांदखेड़ी, अकबरपुर , गजरौला सेद, सीड़ावली, ब्लाक डिलारी के आदि के मतदान केंद्रों पर लोगों की लाइन लगी हुई है। मह‍िलाएं भी कतार में हैं। गांव की सरकार चूनने के ल‍िए उनमें भी खासा उत्‍साह द‍िखाई दे रहा है। भोजपुर के मतदान केंद्रों पर भी ऐसे ही हालात रहे। चार मतपत्र एक साथ मिलने से मतदान को गति धीमी रही।

 

ज‍िले में हैं इतने मतदाता

मुरादाबाद देहात के आठों ब्लाकों की 643 ग्राम पंचायतों में कुल 1468329 मतदाता हैं। इन्हीं को क्षेत्र के विकास के लिए जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य का चुनाव करना है।इनके चुने जाने के बाद गांव की सरकार का गठन होगा। पंचायत के रण में इस बार भाग्य आजमाने वाले 21458 प्रत्याशी मैदान में बचे थे। इनमें 1742 ग्राम पंचायत सदस्य और 12 बीडीसी को निर्विरोध चुन लिया गया। इसके बाद 19704 प्रत्याशी मैदान में बचे हैं। मतदाताओं को इन्हीं के भाग्य पर फैसला करना है।

 

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

जिले में 598 मतदान केंद्रों को सामान्य श्रेणी में रखा गया है। 118 मतदान केंद्र संवेदनशील और 82 मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील की श्रेणी में रखा है। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इन केंद्रों की वीडियोग्राफी होगी। खुराफात करने वालों से सख्ती के साथ निपटा जाएगा। सभी ग्राम पंचायतों में मतदान के लिए बेरिकेडिंंग कराई गई है। पोलिंग पार्टियाें को मच्छरों से बचने के लिए सामान दिया गया है। साथ ही यह हिदायत देकर भेजा गया है कि कोई किसी प्रत्याशी की सेवा नहीं लेगा। अपने रहने और खाने की व्यवस्था पोलिंग पार्टियों को खुद ही करनी है।

 

युवा तय करेंगे कौन बनेगा मुखिया

मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान जिले में 95 हजार 958 हजार युवा वोटरों के नाम मतदाता सूचियों में दर्ज हुए हैं। यह ऐसे मतदाता हैं जिनकी उम्र एक जनवरी को 18 साल पूरी हुई है। यही वोटर पंचायत चुनाव में मुख्य निर्णायक की भूमिका में होंगे। इन वोटरों में जोश इस बात का है कि इस बार युवा प्रत्याशी काफी संख्या में हैं। गांव की नई सरकार चुनने में युवा मतदाताओं की अहम भूमिका रहेगी। इस बार बड़ी संख्या में प्रत्याशी भी युवा हैं।

 

जिले में कुल बढ़े वोटों की संख्या

237388

मतदाता सूचियों के काटे गए वोट

141430

कुल बचे बढ़े हुए वोटों की संख्या

95958

नाम वापसी के बाद बचे कुल प्रत्याशी

21458

चुनाव मैदान में बचे जिपं सदस्य के प्रत्याशी

635

निर्विरोध चुने गए ग्राम पंचायत सदस्य

1742

निर्विरोध चुने गए क्षेत्र पंचायत सदस्य

12

अब चारों पदों के लिए बचे प्रत्याशी

19704

 

              ब्लाक क्षेत्र पंचायत          प्रधान पद ग्राम                पंचायत सदस्य

कुंदरकी           669                            1175                              1664

बिलारी              548                               930                               1522

डिलारी                765                              907                               1444

ठाकुरद्वारा              609                              767                                   870

मुरादाबाद             429                             579                                    986

मूंढापांडे                655                                763                                   1493

भगतपुर टांडा        586                              652                                      594

 

इन पदों के लिए होगा मतदान

जिला पंचायत सदस्य-39

ग्राम प्रधान-643

ग्राम पंचायत सदस्य-8411

क्षेत्र पंचायत सदस्य-972

मोबाइल पर रहेगा प्रतिबंध

पंचायत चुनाव की संवेदनशीलता को देखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने कई कड़े कदम उठाए हैं। मतदान के दिन किसी को भी मतदान केंद्र और उसकी सौ मीटर की परिधि में मोबाइल फोन ले जाने की इजाजत नहीं होगी। किसी तरल पदार्थ आदि के भी ले जाने की अनुमति नहीं मिलेगी। ड्यूटी के दाैरान कर्मचारियों को कई तरह की छूट मिलेगी। अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त फोर्स लगाई गई है। गड़बड़ी की कोशिश करने वालों को तुरंत हवालात का रास्ता दिखाया जाएगा।

About The Author

NAZIM HUSAIN

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks