सैनिक पड़ाव में आज से लगेंगी सब्जी की दुकानें

सैनिक पड़ाव में आज से लगेंगी सब्जी की दुकानें
~शहर के अंदर बाजार में लगने वाली सब्जियों की दुकानें आज से सैनिक पड़ाव में लगें~
एटा: शहर के अंदर बाजार में लगने वाली सब्जियों की दुकानें आज से सैनिक पड़ाव में लगेंगी। इसके लिए रविवार शाम को नगर पालिका कर्मचारियों ने दुकानों का चिन्हांकन कर दिया है। आदेशों की अनदेखी करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई होने की भी प्रशासनिक अधिकारियों ने बात कही है।

शहर में कोरोना संक्रमण का सितम लगातार बढ़ रहा है। जिससे गंभीर हुए प्रशासन ने जरूरत वाली दुकानों में दूरियां बनानी शुरू कर दी है। इससे लोगों की एक जगह पर भीड़ एकत्रित न हो सके। सबसे पहले सब्जी की दुकानों को बाजार से निकालकर सैनिक पडाव में लगवाने की व्यवस्था की गई है। डीएम के आदेश उपरांत नगर पालिका कर्मचारियों ने सैनिक पडाव में सफाई कर दी थी। इसके बाद रविवार को एसडीएम सदर अबुल कलाम की देखरेख में कर्मचारियों ने पड़ाव में दुकान लगने के स्थान का चिन्हांकन कर दिया है। एसडीएम सदर अबुल कलाम ने कहा कि पडाव में दुकान लगाने के लिए सभी विक्रेताओं को पुलिस के माध्यम से सूचना दे दी गई है। इसके बाद भी कोई दुकानदार आदेश का पालन नहीं करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बगैर मास्क लगाए घूमते 241 लोग पकड़े: जिले में कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन न करने और बगैर मास्क लगाए घूमते हुए 241 लोग पकड़े गए। उनसे 36 हजार से अधिक का जुर्माना वसूल किया गया। कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए 46 नए हाट स्पाट बनाए गए हैं।

रविवार को तीसरे दिन बगैर मास्क लगाए घूमने वाले लोगों की धरपकड़ के लिए जिलेभर में अभियान चला। इस दौरान पूर्ण बंदी के बावजूद बगैर मास्क लगाए घूमते हुए 241 लोग पकड़े गए। इन लोगों से 36 हजार 200 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। पुलिस कर्मियों द्वारा दूसरी बार पकड़े जाने पर अधिक जुर्माना भुगतने की चेतावनी दी गई।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जिलेभर में थाना प्रभारियों द्वारा कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करने और महामारी से बचाव के संबंध में गोष्ठियां आयोजित कर लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान जनसहयोग से 5475 मास्क भी वितरित किए गए। जनपद में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए 46 नए हाट स्पाट भी बनाए गए हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks