कोरोना का कहर, पांच और लोगों की मौत

कोरोना का कहर, पांच और लोगों की मौत
एटा – जनपद में चार लोगों की कोरोना से मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति ने इंमरजेंसी के गेट पर दम तोड़ दिया। इसकी कोरोना जांच नहीं हो सकी थी। जिले में हर रोज हो रही मौतों से लोग दहशत में है।

जिला अस्पताल में एक गंभीर कोरोना संक्रमित महिला ने दम तोड़ दिया। जबकि दूसरे बुजुर्ग की ई-रिक्शा में जांच के दौरान ही मौत हो गई। इसके अलावा दिनभर में ऐसे कई गंभीर बीमार लोग इमरजेंसी पहुंचे जिनको कोरोना जांच के बाद भर्ती कराया गया है। ऐसा ही एक युवक इमरजेंसी में पहुंचा जिसका ऑक्सीजन स्तर 34 जा पहुंचा। उसे जांच कराकर इमरजेंसी में भर्ती किया गया।

सोमवार दोपहर में शहर के जाटवपुरा निवासी गनपत सिंह को उनके परिजन गंभीर हालत में लेकर जिला अस्पताल इमरजेंसी पहुंचे। ई-रिक्शा इमरजेंसी गेट पर पहुंचते ही साथ में मौजूद लोग दौड़कर अंदर पहुंचे। साथी स्थिति इमरजेंसी में मौजूद चिकित्सक, फार्मासिस्ट को बतायी। इमजेंसी में मौजूद फार्मासिस्ट रवि सचान जब तक ऑक्सीजन स्तर नापने की मशीन लेकर पहुंचे। उन्होंने बुजुर्ग की ऊंगली में मशीन लगाकर जांच की। उसके बाद आंखों को खोलकर रोशनी मारी। उसके बाद उन्होंने बुजुर्ग के मृत होने की घोषणा कर दी। बुजुर्ग के मरने की जानकारी होते ही साथ में आए परिजन के चेहरे उतर गए। साथ में आए परिजनों ने बताया कि दो-तीन से बुखार आ रहा था।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks