लूट की योजना बनाते तीन शातिर अभियुक्त दो छुरी व एक डंडा सहितथाना कोतवाली पुलिस ने किये गिरफ्तार

एटा- लूट की योजना बनाते तीन शातिर अभियुक्त दो छुरी व एक डंडा सहितथाना कोतवाली पुलिस ने किये गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा तीन शातिर अभियुक्तों को लूट की योजना बनाते समय दो छुरी व एक डंडा सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 22.04.2021 को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर लूट की योजना बनाते हुए तीन अभियुक्तों को दो छुरी व डंडा सहित अलीगंज रोड आवास विकास तिराहा, सैयद बाबा की मजार के पास से समय करीब 23.30 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर पर मुअसं- 340/2021 धारा 398, 401 भादंवि बनाम मंतोष उर्फ़ अनिल, शीशपाल, अरमान तथा मुअसं- 341/2021 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट बनाम मंतोष उर्फ़ अनिल तथा मुअसं- 342/2021 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट बनाम अरमान पंजीकृत थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता:-

  1. मंतोष उर्फ़ अनिल पुत्र वीरेंद्र निवासी नई बस्ती, धीमर वाली गली थाना कोतवाली नगर एटा।
  2. शीशपाल पुत्र कप्तान निवासी शांति नगर थाना कोतवाली नगर एटा।
  3. अरमान पुत्र मोहम्मद यूनुस निवासी मोहल्ला बाबूगंज तेलियान, थाना कोतवाली नगर एटा। बरामदगी:-
    1- दो अवैध छुरी, एक डंडा।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-
1- उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह
2- उप निरीक्षक अशोक कुमार
3- मुख्य आरक्षी सतीश कुमार
4- आरक्षी अमित कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks