
कनाडा ने भारत से आने वाली सभी उड़ानों को 30 दिनों के लिए किया निलंबित
भारत में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए कनाडा ने भारत से आने वाली सभी उड़ानों को 30 दिनों के लिए निलंबित कर दिया है. कनाडा ने यह प्रतिबंध पाकिस्तान पर भी लगाया है.
कनाडा के परिवहन मंत्री उमर अलग़ाबरा ने गुरुवार को कहा, ”यह गुरुवार रात 11:30 बजे (स्थानीय समय) से प्रभावी होगा. हम भारत और पाकिस्तान से आने वाली सभी व्यावसायिक और निजी सवारी उड़ानों को अगले 30 दिनों के लिए निलंबित कर रहे हैं.”
परिवहन मंत्री ने कहा, ”कार्गो उड़ानों पर यह पाबंदी नहीं क्योंकि इससे वैक्सीन, पीपीई और अन्य ज़रूरी चीज़ों की आपूर्ति बाधित होंगी. यह अस्थायी निलंबन है. हम आने वाले वक़्त में स्थिति के हिसाब से समीक्षा करेंगे.