
जूते के मटेरियल गोदाम में लगी भयंकर आग
आवासीय क्षेत्र में चल रहे हैं दर्जनों गोदाम
आगरा । थाना कमला नगर क्षेत्र में आज बहुत बड़ा हादसा टल गया । जी ब्लॉक कमला नगर मैं केला देवी के नाम से एक कोठी के अंदर मकान मालिक ने जूते चप्पल मटेरियल का गोदाम अपनी कोठी के नीचे बना रखा था । इसी कोठी के अंदर खुद दूसरी मंजिल पर परिवार सहित रहता था । आज सुबह गोदाम में अचानक आग लग गई आग लगने से क्षेत्र के आस पड़ोस के लोगों में हड़कंप मच गया । मटेरियल गोदाम के ऊपर रह रहे गोदाम मालिक का परिवार पड़ोसियों ने ऊपर से बड़ी मुश्किलों के साथ नीचे उतार लिया । जूता मटेरियल के गोदाम में लगी आग की लपेटे से क्षेत्र नागरिकों में हड़कंप मच गया । आग की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की दर्जनों गाड़ियां मौके पर पहुंच गई जूता मटेरियल गोदाम में लगी आग को बुझाने में बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा । प्रशासन की लापरवाही से आवासीय क्षेत्रों में दर्जनों गोदामों से कारोबार किया जा रहा है। शहर में पहले भी कई बहुत बड़े हादसे हो चुके हैं । कार्यालय में बैठे लापरवाह अधिकारी आंखें बंद करके बैठे हुए हैं । बलकेश्वर के श्रम विभाग के क्वार्टर में भी काफी संख्या में गोदाम बने हुए हैं। राधा नगर लोहिया नगर गौशाला के पास राजीव नगर रजवाड़ा जसवंत की छतरी क्षेत्र में तमाम जगहों पर गोदाम बने हुए हैं । भ्रष्टाचार को चलते हुए कार्रवाई करने में असमर्थ हो जाते हैं और शहर नागरिकों की जान जोखिम में ऐसे हादसे बन जाते हैं