नहीं रहीं मुंशी प्रेमचंद जी की नातिन और महान कवियत्री सुभद्रा चौहान जी की छोटी बहू…

नहीं रहीं मुंशी प्रेमचंद जी की नातिन और महान कवियत्री सुभद्रा चौहान जी की छोटी बहू…

मुन्नी भाभी नहीं रहीं. मुन्नी भाभी यानी Manjula Chauhan कालजयी साहित्यकार प्रेमचंद जी की नातिन और स्वतंत्रता सेनानी, खूब लड़ी मर्दानी वाली सुभद्रा कुमारी चौहान की छोटी बहू और मुन्ना भैया यानी प्रो. अशोक चौहान की पत्नी. वे 83 वर्ष की थीं और उम्र के हिसाब से कुछ अशक्त तो थीं लेकिन पिछले 5-7 दिनों से उन पर कोरोनाग्रस्त होने का भी संदेह था। उनके बेटे कार्तिक चौहान पश्चिम मध्य रेलवे, जबलपुर झोन में उच्चाधिकारी हैं लेकिन उन्होंने सुविधा सम्पन्न रेलवे अस्पताल सहित किसी भी अस्पताल में भर्ती होने से इंकार कर दिया था. मुन्नी भाभी ने चार दशक पहले छोटे बच्चों के लिए सुभद्रा जी के खपरैल वाले 3-4 कमरों के छोटे से घर में सुभद्रा नर्सरी शुरू की थी। उनके निधन से प्रेमचंद और सुभद्रा जी के परिवार की एक और पीढ़ी का अंत हो गया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks