फतेहपुर माफी में दो लोगों की संदिग्ध हालत में मौत, दौड़ी टीम

फतेहपुर माफी में दो लोगों की संदिग्ध हालत में मौत, दौड़ी टीम
एटा – जनपद के ब्लॉक मारहरा क्षेत्र के गांव फतेहपुर माफी में दो लोगों की संदिग्ध मौत होने से दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर सीएमओ डा. अरविंद कुमार गर्ग ने पीएचसी मिरहची और मुख्यालय से टीमों को गांव में भेजकर लोगों की जांच करायी है।

गांव में जयप्रकाश पुत्र वासुदेव, भीकम पुत्र मोहनलाल की मौत हुई है। दोनों कोरोना संक्रमित नहीं थे। दोनों क्षयरोग से ग्रसित थे। जिसके कारण उनकी मौत हुई है। डा. केके गुप्ता ने बताया कि गांव में बुधवार सुबह से लोगों की कोरोना जांच के लिए आरटीपीसीआर सैंपल लिए जा रहे है। गांव में लगभग 75 लोगों की कोरोना जांच की गई है। इसके अलावा डेंगू, मलेरिया की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि गांव में 15-20 बुखार, 25-30 सर्दी, जुकाम के मरीज है। जिनकी जांच कर टीम ने उपचार दिया है। इसके अलावा गांव में मुख्यालय से पहुंची स्वास्थ्य टीम में शामिल डा. सीमा भारद्वाज, डा. विमलेश, सीएचओ हामिद और अलीशेर ने 504 लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव को होम्योपैथी की दवा पिलाई है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks