
एटा – थाना कोतवाली नगर पुलिस को मिली कामयाबी, 12 दिन पूर्व कोचिंग के लिए घर से निकला लापता किशोर सकुशल बरामद, पढ़ाई में मन ना लगने की वजह से निकल गया था नौकरी की तलाश में। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर श्री राजकुमार सिंह के नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा 12 दिन पूर्व घर से कोचिंग के लिए निकले लापता किशोर को सकुशल बरामद करने में सफलता प्राप्त की गई है। *घटना-* दिनांक 12.04.2021 को वादी अजय पाल पुत्र लाखन सिंह निवासी नगला केसरी थाना जसरथपुर हाल पता श्रृंगार नगर थाना कोतवाली नगर द्वारा थाना कोतवाली नगर एटा पर इस आशय की सूचना दी है कि दिनांक 09.04.2021 को वादी का पुत्र पुनीत उम्र करीब 17 वर्ष रोजाना की भांति शाम करीब 5:00 बजे कोचिंग के लिए निकला था जो देर रात तक घर वापस नहीं आया काफी तलाश करने के बाद भी कुछ पता नहीं चल सका। इस सूचना पर थाना कोतवाली नगर पर मुअसं- 311/2021 धारा 363 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। *बरामदगी-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए किशोर की बरामदगी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर को निर्देशित किया गया। आज दिनांक 21.04.2021 को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अलीगंज तिराहे के पास से लापता किशोर को सकुशल बरामद किया गया है। पूछताछ में किशोर ने बताया कि उसका पढ़ने में मन नहीं लग रहा था क्योंकि वह बायोलॉजी सब्जेक्ट चाहता था जबकि घर वालों ने जबरदस्ती उसे मैथमेटिक्स सब्जेक्ट दिलवा दिया जिसकी वजह से उसका पढ़ाई में मन नहीं लग रहा था इसलिए वह घर वालों से नाराज होकर नौकरी करने के लिए दिल्ली गया जहां एमआई कंपनी ने उसे ट्रेनिंग के लिए कानपुर भेज दिया। वहां रुपयों की कमी होने की वजह से वह घर आ रहा था। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा लापता किशोर को उसके घरवालों को सकुशल सुपुर्द कर प्रकरण में थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है, किशोर को सकुशल पाकर परिजनों द्वारा एटा पुलिस की भूरि भूरि प्रशंसा की गई है।
बरामद करने वाला पुलिस बल-
1- प्रभारी निरीक्षक श्री सुभाष कठेरिया
2- उ.नि. रितेश ठाकुर
3- आरक्षी चित्रपाल कुमार
4- आरक्षी अनिल कुमार
5- मुख्य आरक्षी मिलाप सिंह
6- मु.आरक्षी चालक राजीव कुमार