एक भी उपद्रवी को नहीं बख्शेंगे: आइजी
~राजा का रामपुर थाने के अंतर्गत ग्राम पंचायत कैला पर मतदान के दौरान हुआ बबाल~

एक भी उपद्रवी को नहीं बख्शेंगे: आइजी
~राजा का रामपुर थाने के अंतर्गत ग्राम पंचायत कैला पर मतदान के दौरान हुआ बबाल~
एटा: राजा का रामपुर थाने के अंतर्गत ग्राम पंचायत कैला पर मतदान के दौरान हुए बवाल का जायजा लेने के लिए आइजी दीपक कुमार मंगलवार को जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने घायल पुलिसकर्मियों का हालचाल जाना। आइजी ने कहा किसी उपद्रवी को बख्शा नहीं जाएगा। जो घटना मतदान केंद्र पर हुई है, उसकी कीमत बवालियों को चुकानी पड़ेगी।

आइजी ने घटनास्थल देखा और ग्रामीणों से भी पूछताछ की। उन्होंने बताया कि 15 लोग अब तक चिन्हित किए जा चुके हैं। उनकी तलाश की जा रही है। उपद्रवियों के वीडियो फुटेज भी मिले हैं जिन्हें ट्रैस किया जा रहा है। एफआइआर दर्ज हो चुकी है। मतदान केंद्र पर मानक के अनुसार फोर्स की तैनाती की गई थी। बवाल की सूचना मिलते ही फोर्स पहुंच गया था। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही सभी आरोपित जेल में होंगे। बता दें कि पंचायत चुनाव के लिए मतदान के दौरान बूथ लुटेरों ने मतपेटिकाएं लूट लीं थीं और पोलिग पार्टी को बंधक बनाकर बूथ पर कब्जा कर लिया था। यह उपद्रवी किसके समर्थक थे यह भी पता किया जा रहा है।

उपद्रवियों और उनका साथ देने वालों को खोज कर निकाल लेंगे। मतदान केंद्र पर बवाल की बारीकी से पड़ताल की जा रही है, कोई भी आरोपित बच नहीं पाएगा।

दीपक कुमार, आइजी अलीगढ़ रेंज मतदान से पूर्व हुई समर्थक की हत्या में दो और पकड़े: कोतवाली देहात के ग्राम बाबसा में मतदान से पूर्व नोट के बदले वोट का विरोध करने पर हुई समर्थक की हत्या में पुलिस ने दो और आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के बाद पकड़े गए आरोपित पूर्व प्रधान समेत दो को जेल भेज दिया गया। पांच अन्य की तलाश की जा रही है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks