
गांव सहोरी में मतपत्र लूटने के मामले में 11 पर रिपोर्ट
एटा – मतदान के दौरान गांव सिहोरी में मतपत्र लूटने के मामले में रिपोर्ट दर्ज हो गई। मामले की रिपोर्ट पीठासीन अधिकारी ने 11 आरोपियों के विरुद्ध दर्ज कराई है।
प्राथमिक वद्यिालय सहोरी में तैनात पीठासीन अधिकारी कृपाशंकर ने थाना जैथरा में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि सोमवार को मतदान के दौरान उपद्रवी बूथ के अंदर घुस आए। क्षेत्र पंचायत के मतपत्र छीनकर भाग गए। जानकारी पर पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और चुनाव को पुन शुरू कराया था। मामले में ग्यारह अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।