रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की सेना* प्रमुखों के साथ मीटिंग, कहा- कोरोना से जंग के लिए तीनों सेनाएं तैयार

*. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की सेना* *प्रमुखों के साथ मीटिंग, कहा- कोरोना से* *जंग के लिए तीनों सेनाएं तैयार* *—————————————-* *नई दिल्ली/* देश में कोरोना के मामलों की रफ्तार को देखते हुए मंगलवार को *रक्षामंत्री राजनाथ सिंह* दोपहर 2 बजे से कोरोना पर समीक्षा बैठक की। इस बैठक में *CDS, तीनों सेनाओं के सेना प्रमुख, रक्षा सचिव, डीआरडीओ के अध्यक्ष और सशस्त्र बल मेडिकल कॉलेज के डीजी मौजूद रहे*। इस बैठक के बाद घोषणा की गई कि देश में आई *इस महामारी से लड़ने के लिए तीनों सेनाएं* तैयार हैं। *राजनाथ सिंह* ने जानकारी दी कि, जिस जगह पर संक्रमण के मामले अधिक हैं, वहां *सेना मोर्चा संभालेगी।* बता दें कि यह फैसला *तीनों सेना अध्यक्ष* के साथ हुई मीटिंग के बाद लिया गया। वहीं *राजनाथ सिंह* ने जानकारी दी कि, सेना से आम लोगों के लिए *मेडिकल फैसिलिटी* खोलने के लिए कहा है। इसके साथ ही राज्यों में मौजूद *सेना के टॉप कमांडर* से अपने-अपने राज्य के मुख्यमंत्री से संपर्क करके जरूरी मदद मुहैया कराने का *रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने निर्देश दिया है।* मंगलवार को हुई मीटिंग को लेकर *रक्षा मंत्रालय* के एक अधिकारी ने जानकारी दी कि, *‘रक्षा मंत्री ने सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे* से बात की और उन्हें राज्य की राजधानियों में मौजूद टॉप कमांडर को राज्य के *मुख्यमंत्रियों से संपर्क साधने को कहा।* उन्होंने कहा कि, राज्य को हर संभव सहायता प्रदान की जाय। सूत्रों ने कहा कि रक्षा सचिव अजय कुमार भी रक्षा मंत्री और *सेना प्रमुख की बातचीत के दौरान मौजूद रहे।* रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की पहल पर कोरोना मरीजों के एक सरल सुविधा मिलने लगेगी। गौरतलब है कि आज की मीटिंग के बाद अब देश के *कंटेनमेंट एरिया में स्थित आर्मी अस्पतालों में आम नागरिकों का भी इलाज शुरू हो जाएगा।* इसके साथ ही *कंटेनमेंट* जोन के बाहर भी *सेना मेडिकल फैसिलिटी उपलब्ध कराएगी।* वहीं *डीआरडीओ ने पहले ही दिल्ली में 250 बेड का अस्पताल शुरू कर दिया है, जिसे अब 500 तक बढ़ाया जाएगा।* बता दें कि कोरोना की पहली लहर के दौरान *डीआरडीओ ने 1000 बेड का स्थायी अस्पताल शुरू किया था,* जिसे फरवरी में बंद कर दिया गया था। तब कोरोना के मामले भी कंट्रोल में थे। अब एक बार फिर कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए दिल्ली में *500 बेड के अस्पताल को शुरू किया गया है।* इसमें से 250 बेड का अस्पताल शुरू हो गया है। *सभी बेड ऑक्सीजन से सुसज्जित हैं और बड़ी संख्या में वेंटिलेटर भी उपलब्ध हैं।*

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks