प्रयागराज से कानपुर आ रही रोडवेज बस में आग, बाल-बाल बचे यात्री

यूपी : प्रयागराज से कानपुर आ रही रोडवेज बस में आग, बाल-बाल बचे यात्री

प्रयागराज से कानपुर आ रही लीडर रोड डिपो की बस में रामादेवी चौराहे के पास आग लग लग जाने से भगदड़ मच गई। राहगीरों ने बस के इंजन से धुआं उठता देखा तो हल्ला मचाया। चालक ने बस रोकी और सवारी नीचे उतार ही रहा था कि बस से लपटें उठने लगी। यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया है। फायर सर्विस की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। बस में करीब 40 लोग सवार थे।

लीडर रोड डिपो की बस प्रयागराज से सुबह करीब 6.20 बजे कानपुर के लिए रवाना हुई थी। दोपहर करीब 12.15 बजे बस रामादेवी चौराहे से जीटीरोड पर पास हो रही थी। मलिक गेस्ट हाउस के पास कुछ राहगीरों ने बस के अगले हिस्से से धुआं उठता देखा तो हल्ला मचाया। चालक दिनेश सोनकर ने बस रोकी तो चिनगारी के साथ लपटे उठने लगीं।

कंडक्टर राजीव कुमार ने यात्रियों को तुरंत नीचे उतारना शुरू कर दिया। महिलाएं, बच्चों में चीख पुकार मच गई। किसी तरह सभी यात्री बस से नीचे उतरे। कई यात्रियों के सामान जलकर राख हो गया। कंडक्टर राजीव कुमार ने बताया कि घटना के वक्त 40 यात्री सवार थे। इन सभी को सुरक्षित बचा लिया गया है। फायर सर्विस की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है। बताया जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी थी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks