
वीके सिंह के ट्वीट से गलतफहमी होने पर उन्हें स्पष्टीकरण जारी करना पड़ा, उन्होंने बताया कि ट्वीट फॉर्वेडेड था
यूपी में कोरोना संक्रमण के चलते अस्पतालों के हालात बदतर हैं। जरूरतमंद तक सुविधा नहीं पहुंच पा रही है। ऐसे में सोशल मीडिया के जरिए मदद की गुहार लगाई जा रही है। ऐसे ही एक शख्स की मदद के लिए केंद्रीय मंत्री वीके सिंह आगे आए हैं। गाजियाबाद से सांसद जनरल वीके सिंह ने ट्वीट किया था कि उनके भाई कोरोना से संक्रमित हैं और उन्हें इलाज के लिए गाजियाबाद में बेड नहीं मिल पा रहा है। हालांकि ट्वीट से गलतफहमी होने पर उन्हें स्पष्टीकरण जारी करना पड़ा।
वीके सिंह ने जो ट्वीट किया था उसमें गाजियाबाद के डीएम को टैग कर लिखा कि ‘प्लीज चेक दिस आउट।’ और उसके नीचे लिखा है कि- ‘प्लीज हमारी हेल्प करें, मेरे भाई को कोरोना इलाज के लिए बेड की आवश्यकता है। अभी गाजियाबाद में बेड की व्यवस्था नहीं हो पा रही है।’ इस ट्वीट में यूपी सीएम के सूचना सलाहाकार शलभमणि त्रिपाठी भी टैग हैं और नोएडा के बीजेपी विधायक पंकज सिंह भी।