
#Lucknou
यूपी में शुरू हुआ मिनी लॉकडाउन
अब से सोमवार सुबह तक घर से ना निकलें
◾कोराेना के तेजी से फैलते संक्रमण को रोकने के लिए यूपी एक दिन का लॉकडाउन शनिवार रात आठ बजे से शुरू हो गया।
◾अब सोमवार सुबह तक घर से ना निकले।
◾रविवार को सभी बाजार बंद रहेंगे। इस दौरान बाजार को सेनेटाइज किया जाएगा।
◾इस एक दिन के लॉकडाउन में बिना किसी जरूरी काम के बाहर निकलने वालों के साथ सख्ती की जाएगी लेकिन अपने कार्यस्थलों को जा रहे या लौट रहे श्रमिकों, प्रतियोगी परीक्षा देने जा अभ्यर्थियों, आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों, पंचायत चुनाव की पोलिंग पार्टियों सहित कई लोगों को शर्तों के साथ आवाजाही की छूट रहेगी।
◾प्रतियोगी परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए उनका आईडी ही कर्फ्यू पास माना जाएगा।