*महाशय बोले अपने हिसाब से कुछ समझ लेना……और ले लिया दूध का सैम्पल।*
एटा-आज सुबह सुबह लॉक डाउन की ड्यूटी पर पूरी मुस्तैदी से तैनात एक साहब ने फुटकर दूध बेचने वाले को जी टी रोड पर रोक लिया ।और उनके दूध का सैम्पल भी यह कहते हुए ले लिया कि तेरा दूध तो अच्छा लग रहा है।फिर क्या था….बड़े साहब का सारथी तुरंत हरकत में आए गया और बोला,अपने हिसाब से कुछ समझ लेना इतना ही नहीं बाकायदा मोबाइल नंबरों का आदान प्रदान भी किया गया।अब देखना यह है कि लिया गया सैम्पल फेल होता है या पास क्योंकि जिसका सैम्पल लिया गया उसे तो मालूम ही नहीं होगा,टेस्टिंग के लिए भेजा क्या गया है।यानी सब कुछ अंधेरे में तीर चलाने जैसा ही है लेकिन हां कमान जरूर बड़े साहब के हाथ मे ही है।
बड़े बड़े धंधेखोर जो सफेदी का नकाब ओढ़े अपने ए सी लगे भण्डारे में चाहे काला का सफेद या सफेद का काला करते रहें तो कोई दिक्कत नहीं और रोजमर्रा की जरूरतों के लिए एक गरीब जो प्रतिदिन कमाता और उसी से खाता है तो उसके के लिए इन कर्मठ अधिकारियों की शैली बिल्कुल बदल जाती है। लोकडाउन कब दौर में इतनी कर्मठता दिखाने वाले इन अधिकारियों को ……