लखनऊ
मुख्यमंत्री ने वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मण्डलायुक्तों एवं
जिलाधिकारियों के साथ कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा की

मुख्यमंत्री ने ‘टेस्ट, ट्रेस, ट्रीट’ के लक्ष्य के अनुरूप कोरोना नियंत्रण
की प्रभावी कार्यवाही को जारी रखने के निर्देश दिए-सीएम योगी
सभी जनपदों में कोविड बेड, ऑक्सीजन, दवाओं, एम्बुलेंस,
मैनपावर की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए: मुख्यमंत्री
के0जी0एम0यू0 और बलरामपुर हाॅस्पिटल को अगले 24 घण्टे में
डेडिकेटेड कोविड हाॅस्पिटल के रूप में संचालित किया जाए, इनके संचालन से लखनऊ में लगभग 4,000 कोविड बेड का विस्तार होगा-सीएम योगी
डी0आर0डी0ओ0 द्वारा स्थापित किया जाने वाला 1,000 बेड का कोविड हाॅस्पिटल डिफेंस एक्सपो आयोजन स्थल पर बनाया जाए, इसके क्रियाशील होने के साथ ही लखनऊ में 5,000 अतिरिक्त कोविड बेड उपलब्ध हो जाएंगे-सीएम योगी
इमरजेंसी सेवाओं के लिए के0जी0एम0यू0 का ट्राॅमा सेण्टर यथावत संचालित होता रहेगा
सैनिटाइजेशन, स्वच्छता एवं फाॅगिंग का विशेष अभियान संचालित करने के निर्देश, अभियान के सुचारु संचालन के लिए 15 मई, 2021 तक प्रत्येक रविवार शहरी और ग्रामीण इलाकों में बाजार, हाट, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, कार्यालय इत्यादि बन्द रहेंगे-सीएम योगी
साप्ताहिक बन्दी के दौरान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य से जुड़ी आवश्यक सेवाएं एवं आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति यथावत जारी रहेगी, पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 के मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी का कार्य संचालित होता रहेगा
शनिवार रात्रि 08 बजे से सोमवार सुबह 07 बजे तक सभी ग्रामों, नगरों एवं स्थानीय निकायों में संचालित किये जाने वाले सैनिटाइजेशन, स्वच्छता एवं फाॅगिंग अभियान के सुचारु संचालन के लिए मण्डलायुक्त अपने मण्डल के लिए नोडल अधिकारी नामित
वर्तमान समय की विशेष परिस्थितियों को देखते हुए
सरकारी अस्पतालों में, इमरजेंसी सेवाओं तथा आवश्यक सेवाओं को छोड़कर, जनरल OPD का संचालन स्थगित किया जाए-सीएम योगी
टेलीमेडिसिन को प्रोत्साहित किया जाए, ई-संजीवनी एप का व्यापक प्रचार-प्रसार करें-सीएम योगी
‘मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले’ का आयोजन 15 मई, 2021 तक स्थगित रखने के निर्देश
सभी जनपदों में ऑक्सीजन एवं दवाओं की अनवरत आपूर्ति
सुनिश्चित करें, इस कार्य की दैनिक समीक्षा की जाए-सीएम योगी
आगामी एक माह की स्थिति का आकलन करते हुए रेमडेसिविर
की अतिरिक्त डोज की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए-सीएम योगी
होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों के मेडिकल किट में कम से कम एक सप्ताह की
जरूरत के अनुसार निर्धारित औषधियां होनी चाहिए-सीएम योगी
कोविड-19 की जांच में वृद्धि के निर्देश, फोकस्ड टेस्टिंग किये जाने पर बल, जिला प्रशासन ICMR से लाइसेंस प्राप्त निजी प्रयोगशालाओं में क्वालिटी कण्ट्रोल के साथ टेस्टिंग व्यवस्था को लागू कराए-सीएम योगी
मास्क का अनिवार्य उपयोग सुनिश्चित कराया जाए, उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रवर्तन की प्रभावी कार्यवाही की जाए-सीएम योगी
पहली बार मास्क के बिना पकड़े जाने पर 1,000 रु0 तथा दूसरी बार बिना मास्क के पकड़े जाने पर 10,000 रु0 का जुर्माना लगाया जाए-सीएम योगी
प्रदेश सरकार प्रत्येक नागरिक के जीवन और जीविका के लिए कृतसंकल्पित, कोविड-19 से उत्पन्न परिस्थितियों के कारण लोगों को कोई असुविधा न हो, इसके लिए सभी जरूरी प्रयास किये जाएं-सीएम योगी
जरूरतमन्द वर्गाें को हर सम्भव राहत व मदद प्रदान करने के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश
कोविड केयर फण्ड की नियमावली के अनुरूप विधायकगण की संस्तुति पर उनकी निधि से 1 करोड़ की धनराशि का उपयोग किया जा सकता-सीएम योगी
सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों में कोविड सुरक्षा के उपायों को लागू कराएं-सीएम योगी
औद्योगिक संस्थानों में कार्यरत श्रमिकों को रहने व भोजन आदि की कोई असुविधा न हो-सीएम योगी