दुष्कर्म किए जाने के मामले में वांछित चल रहा आरोपी युवक गिरफ्तार, अपहृता पूर्व में सकुशल बरामद

एटा – थाना बागवाला एटा पुलिस को मिली सफलता, नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने तथा उसके साथ दुष्कर्म किए जाने के मामले में वांछित चल रहा आरोपी युवक गिरफ्तार, अपहृता पूर्व में सकुशल बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में थाना बागवाला एटा पुलिस द्वारा थाना बागवाला एटा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 03/2021 धारा 363, 366, 376 भादवि व ¾ पोक्सो एक्ट में वांछित चल रहे नामजद अभियुक्त गुड्डू उर्फ बृजभान पुत्र जिलेदार निवासी गोला थाना बागवाला एटा को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। अपहृता की पूर्व में बरामदगी के उपरांत पीड़िता के बयानों एवं मेडिकल के आधार पर अभियोग में धारा 376 भादंवि की बढ़ोत्तरी की गई। *घटनाः-* दिनांक 06.01.2021 को वादी द्वारा थाना बागवाला पर इस आशय की लिखित सूचना दी कि वादी की 17 वर्षीय पुत्री जो दिनांक 27.12.2020 को एटा बाजार गई थी, को अभियुक्त गुड्डू पुत्र जिलेदार निवासी ग्राम गोला थाना बागवाला एटा अपने साथ बहला फुसला कर भगा ले गया है। इस सूचना पर थाना बागवाला एटा पर मु0अ0सं0 03/2021 धारा 363, 366 भादवि पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना मे नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष बागवाला एटा को निर्देशित किया गया। दिनांक 15.04.2021 को अभियोग उपरोक्त की घटना में वांछित चल रहे अभियुक्त गुड्डू उर्फ बृजभान पुत्र जिलेदार निवासी गोला थाना बागवाला एटा को मुखबिर की सूचना पर करतला चौराहे के पास से समय करीब 20.05 बजे गिरफ्तार किया गया है,

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता
1- गुड्डू उर्फ बृजभान पुत्र जिलेदार निवासी गोला थाना बागवाला एटा

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1- उ0नि0 किशोरीलाल मीना
2- है0का0 453 सुनील कुमार
3- है0का0 215 वीरी सिंह

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks