
जनपद एटा कृपया अवगत कराना है कि दिनांक 16.04.2021 को थाना रिजोर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन कर बिना अनुमति वाहनों से रोड पर प्रचार करने तथा कोरोना महामारी की गाइडलाइंस की अनदेखी करने के संबंध में अभियुक्तगण 1- श्रीमती हरदेवी पत्नी कप्तान सिंह 2- कप्तान सिंह पुत्र नामालूम 3- अमित कुमार पुत्र श्यौराज सिंह समस्त निवासीगण कुंवरपुर सलेमपुर थाना रिजोर एटा तथा 30-40 व्यक्ति अज्ञात के विरुद्ध थाना रिजोर पर मु.अ.सं.- 61/2021 धारा 188, 269, 270, 171एफ भादवि व 3 महामारी अधिनियम पंजीकृत किया गया है तथा प्रचार के लिए प्रयोग में लाई गई 14 मोटरसाइकिलों को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज की कार्यवाही कर प्रकरण में थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम
- उ0नि0 कृष्ण कुमार
- है0का0 375 रामकिशोर
- का0 333 गजेश सिह
- का0 1425 धर्म सिंह
- का० का 1466 सतेन्द्र
- का0 1462 संदीप
- का0 489 सतीश चन्द्र
- का0 18 कृष्णपाल