बिजली विभाग की ओटीएस का अधूरा रह गया लक्ष्य

बिजली विभाग की ओटीएस का अधूरा रह गया लक्ष्य
एटा – करोना महामारी के अलावा पंचायत चुनाव एवं फसल कटाई के कारण पावर कारपोरेशन की एक ओटीएस अर्थात वन टाइम्स सेटेलमेंट स्कीम जनपद में काफी अधिक सफल नहीं हो सकी। योजना में पंजीकरण कराने के साथ बकाया बिल भुगतान करने की अतिम दिन भी उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ नहीं लिया। इसके कारण तीनों विद्युत खंड का लक्ष्य पूरा नहीं हो सका।

गुरुवार को विद्युत वितरण नगरीय खंड एक्सईएन आरबी रॉय ने बताया कि कोरोना महामारी के अलावा पंचायत चुनाव एवं फसल कटाई के कारण पॉवर कारपोरेशन द्वारा चलाई गई ओटीएस योजना जनपद में पूर्ण रुप से फसल नहीं हो सकी। उन्होंने बताया कि एक मार्च से शुरू इस योजना में अब तक शहरी खंड के कुल 8620 उपभोक्ताओं में से कुल 2332 उपभोक्ताओं ने ही ओटीएस योजना में पंजीकरण करा कर कुल दो करोड़ 38 लाख बकाया रुपया जमा किया है। जबकि सभी उपभोक्ताओं पर निगम का आठ करोड़ रुपया बकाया बना हुआ है। उन्होने बताया कि शहरी क्षेत्र का ओटीएस लक्ष्य अंतिम तिथि तक भी पूरा नहीं हो सका है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks