बिजली तारों की चिंगारी से ट्रैक्टर-ट्राली में भरी फसल राख

बिजली तारों की चिंगारी से ट्रैक्टर-ट्राली में भरी फसल राख
एटा। – जनपद के सकीट ब्लॉक क्षेत्र के गांव नंदपुर खोड़रा में ट्रैक्टर-ट्रॉली में भी गेहूं की फसल जर्जर तार टूटकर गिरने से स्वाहा हो गई। विद्युत तार टूटने से फसल में लगी आग ने गरीब परिवार का निवाला छीन लिया। परिवार जीवनयापन की चिंता में फंस गया है।

नंदपुर खोड़रा निवासी चरन सिंह पुत्र श्रीराम ट्रैक्टर-ट्रॉली में गेहूं की फसल भरकर घर ला रहे थे। उसी समय रास्ते में झूल रहा जर्जर विद्युत तार आपस में टकराए। उससे निकली चिंगारी टै्रक्टर-ट्रॉली में आकर गिरी। आग लगने से फसल जल गई। लोगों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में लगी आग को बुझाने का काफी प्रयास किया। जब तक आग बुझी तब तक फसल जलकर राख हो गई। क्षेत्रीय अवर अभियंता सुमित सोनी से फोन पर सम्पर्क किया गया। उन्होंने फोन रिसीव नही किया। गांव के लोगों का कहना है कि कितना भी बड़ा हादसा हो जाये। अवर अभियंता फोन रिसीब नहीं करते हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks