अपह्रता को सकुशल बरामद

एटा – थाना बागवाला एटा पुलिस को मिली सफलता, थाना बागवाला एटा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 03/2021 धारा 363/366 भादवि की अपह्रता / पीडिता सकुशल बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में थाना बागवाला एटा पुलिस द्वारा थाना बागवाला एटा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 03/2021 धारा 363/366 भादवि की अपह्रता को सकुशल बरामद करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटनाः-* दिनांक 06.01.2021 को वादी द्वारा थाना पर इस आशय की लिखित सूचना दी कि वादी की पुत्री उम्र करीब 17 वर्ष जो दिनांक 27.12.20 को समय 9 बजे एटा कपड़े लेने आयी थी को अभियुक्त गुड्डू पुत्र जिलेदार निवासी ग्राम गोला थाना बागवाला एटा बहला फुसला कर भगा ले गया है। इस सूचना पर थाना बागवाला एटा पर मु0अ0सं0 03/2021 धारा 363/366 भादवि पंजीकृत किया गया। *बरामदगीः-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना में अपह्रता/पीड़िता की बरामदगी करने हेतु थानाध्यक्ष बागवाला एटा को निर्देशित किया गया। दिनांक 15.04.2021 को अभियोग उपरोक्त की घटना की अपह्रता को मुखबिर की सूचना पर करतला चौराहे पर आसपुर रोड़ की तरफ पुलिया के पास टैम्पू स्टेंड के पास से सकुशल बरामद किया गया है तथा बरामद अपह्रता को महिला आरक्षी द्वारा अपनी सुपुर्दगी मे लिया गया।

बरामद करने वाला पुलिस बस
1- उ0नि0 किशोरीलाल मीना
2- का0 642 निखिल कुमार
3- रि0का0 उधम सिंह
4- महि0का0 808 पूजा शर्मा

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks