कोटा डीलर का लापता पुत्र मिला परिजन खुश

कोटा डीलर का लापता पुत्र मिला परिजन खुश
एटा – कोटाडीलर का लापता बेटा मिल गया। पुलिस ने घरवालों को सौंप दिया है। बेटा के मिलने के बाद घरवालों ने राहत की सांस ली है।

बता दें कि एक अप्रैल से अमित गुप्ता उर्फ सिल्लू निवासी मोहल्ला कटरा कायस्थान लापता था। मामले की रिपोर्ट पिता सुरेश गुप्ता ने गुमशुदी की दर्ज कराई। पुलिस कार्रवाई न होने पर पिता ने एएसपी से शिकायत की और अपहरण की आशंका जताई थी। लापता युवक ग्वालियर से बरामद हो गया। जिसे पुलिस जिले में ले आई है। अमित गुप्ता ने बताया कि वह आगरा में एडीजी से शिकायत करने गए थे। वह धोखे से ग्वालियर पहुंच गए। रूपये न होने के कारण वह घर नहीं आ सका था। किसी तरह से नंबर मिला और घरवालों से संपर्क हुआ। एसएचओ सकीट अतुल कुमार गौतम ने बताया कि लापता युवक मिल गया है। जल्द ही युवक से पूछताछ की जाएगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks