
#Etah….
कोरोना ब्लास्ट
जवाहर तापीय परियोजना के 19 कर्मचारी सहित 80 कोरोना संक्रमित
◾संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2904 हुई
◾बुधवार को मलावन स्थित जवाहर तापीय परियोजना के 19 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिले।
◾शहर के मोहल्ला शांतिनगर में दो बुजुर्ग महिला सहित एक युवती व एक अन्य महिला संक्रमित मिली।
◾एटा जनपद में बुधवार को 80 कोरोना पॉजिटिव मिले।
◾स्वस्थ लोगों की संख्या बढ़कर 2519 हो गई है।
◾जैथरा ब्लॉक के दो कर्मचारी व सूर्या नगर निवासी एक बुजुर्ग, भगीपुर का युवक, बिजौरी का अधेड़, कासिमपुर में महिला संक्रमित मिली।
◾हिंदुस्तान लीवर का एक कर्मचारी, पुरानी बस्ती में एक अधेड़ व एक महिला, निधौलीरोड निवासी एक अधेड़, डाक बगलिया निवासी एक अधेड़, कुठिला लायकपुर में एक युवक, नगला रनुआ में एक युवक, कटरा मोहल्ला में एक अधेड़ मिला है।
◾वहीं निधौलीकलां ब्लॉक क्षेत्र के नगरिया मोड़ निवासी एक अधेड़, चपरई हाउस में दो किशोर, चमकरी में एक युवती, चित्रगुप्त कॉलोनी निवासी दो बुजुर्ग महिला व एक बुजुर्ग पुरुष, मारहरा गेट निवासी एक अधेड़, जीजीआईसी निवासी एक युवक, रामलीला मढ़ी निवासी एक युवती, हरनावली निवासी एक अधेड़ महिला, अरुणा नगर निवासी एक किशोर, प्रेमनगर निवासी दो बुजुर्ग व दो महिलाएं, जलेसर ब्लॉक क्षेत्र में एक युवती व एक युवक, सकरौली थाने में एक अधेड़, अवागढ़ ब्लॉक क्षेत्र में एक युवक, शाहनगर में एक युवक, करतला में दो बुजुर्ग, सीएमओ ऑफिस का एक कर्मचारी, अवागढ़ के मोहल्ला खिड़की में एक बुजुर्ग व एक युवती, नगला पारसी में एक युवती, पीपल अड्डा निवासी एक-एक बुजुर्ग महिला व पुरुष, कैलाश मंदिर निवासी एक बुजुर्ग, असदपुर निवासी एक बुजुर्ग, पीएनबी का एक कर्मचारी, सोनसा में दो महिलाएं, सीएचसी जलेसर के दो कर्मचारी अलीपुर में एक बुजुर्ग, बस स्टैंड पर तीन व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिले।
◾प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी लोकमन सिंह का कहना है कि जिले में जो भी कोरोना संक्रमित मिले हैं।
◾स्वास्थ्य टीमों द्वारा संक्रमितों को होम आइसोलेट किया जा रहा है।
◾जिले में कोरोना से 32 लोंगो की अब तक हुई मौत
◾वहीं 353 कोरोना के सक्रिय केस हैं