*यदि आप लाॅकडाउन में कहीं फंसे हैं तो अपना पंजीकरण करायें।*
यदि आप उ0प्र0 से बाहर कहीं फंसे हैं अथवा आप अन्य किसी राज्य के निवासी हैं और उ0प्र0 में फंसे हैं। तो अपनी सूचना उ0प्र0 सरकार को दीजिये, जिससे आवश्यक व्यवस्था की जा सके।
उक्त जानकारी देते हुये अपर जिलाधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अपने गृह जनपद आने जाने के इच्छुक व्यक्ति जनसुनवाई डाॅट यूपी डाॅट एनआईसी डाॅट इन/कोविड 19 माइग्रेन्ट एप्लीकेषन, लिंक पर अपना पंजीकरण करा कर यह सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।
*आकस्मिक समस्या के लिये फोन से संपर्क करें।*
जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने बताया कि कोविड-19 की महामारी से बचाव हेतु सभी राजकीय कार्यालयों में आम जनता का प्रवेश प्रतिबन्धित है।
आम जनता को यदि कोई विशेष समस्या है तो घर पर ही रहकर अपने प्रार्थना पत्र आॅनलाइन व्हाट्सएप नं0 9528972258 पर या आईजीआरएस के माध्यम से अपने प्रार्थना पत्र प्रेषित कर सकते हैं। आकस्मिक समस्या के निराकरण हेतु जिला आपदा कन्ट्रोल रूम के दूरभाष नं0 05744-272027 या 272028 से भी संपर्क किया जा सकता है।
–——–————————–