जनपदभर में उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई डा0 भीमराव अम्बेडकर जयन्ती

जनपदभर में उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई डा0 भीमराव अम्बेडकर जयन्ती

एटा। कोविड-19 की गाइड लाइन के अनुरूप जनपदभर में डा0 भीमराव अम्बेडकर जी की 130वीं जयन्ती सादगी, उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ0 विभा चहल, एडीएम वित्त एवं राजस्व सुनील कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन विवेक कुमार मिश्र सहित अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों ने सादगी के साथ डा0 अम्बेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

जिलाधिकारी ने कहा कि डा0 बी0आर0 अम्बेडकर जी के अथक प्रयास से ही 26 जनवरी 1950 को देश का संविधान लागू किया गया। वर्तमान में बढ़ते कोरोना संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए सादगी से ही जनपद वासियों द्वारा अंबेडकर जयंती मनाई जा रही है। हम सभी को यह चाहिए कि शोषित, वंचित, गरीब व्यक्तियों की हर संभव मदद की जाए, साथ ही उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाए। बाबा साहब के विचारो को अपने दैनिक जीवन में अपनाएं, उनके बताये मार्ग पर चलें।

एडीएम वित्त एवं राजस्व सुनील कुमार सिंह एवं एडीएम प्रशासन विवेक कुमार मिश्र ने कहा कि अम्बेडकर जयन्ती आज पूरे देशभर में मनाई जा रही है।

इसी क्रम में मुख्य विकास अधिकारी अजय प्रकाश, जिला विकास अधिकारी एसएन सिंह कुशवाह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी कार्यालयों में डॉ0 भीमराव अंबेडकर जी की 130वी जयंती के अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान डिप्टी कलेक्टर मानवेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारी व पटल सहायक एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks