बाबासाहब को अपने #श्रद्धासुमन अर्पित

ALIGARH –

देश के सम्विधान निर्माता भारत रत्न स्व० डा० भीमराव अम्बेडकर के #130वेंजन्मदिवस की #पूर्वसंध्या पर आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा प्रदेश के प्रभारी #विवेकबंसल जी की ओर से एक #पदयात्रा निकाली गई I पदयात्रा #विवेकबंसल द्वारा #डोरीनगर स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके प्रारंभ हुई और डोरी नगर होते हुए नगला मान सिंह स्थित #बौद्धविहार पहुंची उसके उपरांत एक #विचारगोष्ठी हुई जिसमे #बाबासाहब को अपने #श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए #विवेकबंसल जी ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर वास्तव में बहुत बड़े समाज सुधारक थे उन्हीं की प्रेरणा से दलित वर्ग के लोगों में शिक्षा के प्रति जागरूकता पैदा हुई जिसके फलस्वरूप आज इस वर्ग के युवक और युवतियां प्रत्येक क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं बाबा साहब ने समतामूलक समाज के निर्माण के लिये काफ़ी महत्वपूर्व भूमिका निभाई इसके साथ साथ राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी का दृष्टिकोण भी काफ़ी बड़ी सोच वाला था बापू व् बाबा साहब के विचारों के अनुरूप ही हमारे देश की सामाजिक संरचना प्रचलित है I इस अवसर पर उपस्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमैटी के राष्ट्रीय सचिव व् उत्तर प्रदेश सह प्रभारी #तौकीरआलम एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमैटी के उपाध्यक्ष व् पूर्व मंत्री #दीपककुमार ने भी बाबा साहब का काफ़ी श्रद्धाभाव से स्मरण किया I कार्यक्रम के उपरांत सम्मानित होने वाले #वरिष्ठनागरिकों में श्री विश्वम्भर सिंह, भरत सिंह विजय, श्रीनिवास, चेतराम सिंह, मेघ सिंह, #सम्मानित होने वाले #छात्रों व् #राजकीयसेवाओं में #चयनित हुए #युवाओं में वी.पी. सिंह, हेमंत कुमार, अतुल कुमार, बब्लू कुमार, सागर, हनी, श्रीकांत, अनिल, आदि को बाबा साहब का #जीवनचरित्र #भेंट करके #माल्यार्पण करके #स्मृतिचिन्ह देकर तथा #शालउढ़ाकर #सम्मानित किया गया I

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks