
पंचायत चुनाव में नामांकन के लिए अमांपुर ब्लाक पर उमड़े उम्मीदवार।
नामांकन स्थल को गुब्बारों से सजाया गया।
अमांपुर में प्रधान पद के लिए सबसे ज्यादा भरे गए पर्चे।
प्रधान, सदस्य एवं बीटीसी सदस्य के लिए 1659 पर्चे बिके।
अमांपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हेतु नामांकन के पहले दिन ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए कुल 784 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। नामांकन में उम्मीदवारों की संख्या के चलते देर शाम तक नामांकन हुआ। अमांपुर ब्लाक कार्यालय पर ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य के नामांकन के लिए सुबह 8 बजे से प्रत्याशियों का पहुंचना शुरू हो गया शाम 5 बजे तक पर्चा भरने का समय था। लेकिन प्रत्याशियों की अत्यधिक संख्या होने के कारण देर शाम 6:30 बजे तक नामांकन कार्य चलता रहा। विकास खण्ड अधिकारी रामायण सिंह यादव ने बताया कि 504 लोगों ने ग्राम प्रधान पद, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 25 एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 255 ने पर्चा भरा। उपजिला अधिकारी सहावर शिवकुमार सिंह, खंड विकास अधिकारी रामायण सिंह यादव, एडीओ पंचायत अमान रहमान, कोतवाली प्रभारी गंगा प्रसाद सिंह की देख रेख में नामांकन प्रक्रिया हुई। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर अमांपुर ब्लाक परिसर के नजारे देखने लायक थे। ब्लाक के बाहर प्रत्याशियों और समर्थकों को धूप से बचाने के लिए टैंट लगाए गए।वहीं उन्हें गुब्बारों से सजाया गया।