
जनपद एटा कृपया अवगत कराना है कि दिनांक 13.04.2021 को थाना राजा का रामपुर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन कर बिना अनुमति वाहन से रोड पर प्रचार करने के संबंध में हरिओम आदि 8 नफर के विरुद्ध थाना राजा के रामपुर पर मुअसं - 39/21 धारा 188, 171H भादंवि व 3 महामारी अधिनियम पंजीकृत किया गया है तथा प्रचार के लिए प्रयोग में लाई गई गाड़ी महिंद्रा थार के कागजात ना होने पर धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज की कार्यवाही कर प्रकरण में थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।