
यूपी बोर्ड परीक्षा केन्द्रों की मॉनीटरिंग सेल ने की लाइव टेस्टिंग
एटा – हाईस्कूल-इंटर बोर्ड परीक्षा 2021 के लिए परीक्षा केन्द्रों की मॉनिटरिंग सेल ने सोमवार को लाइव टेस्टिंग की। जीआईसी इंटर कॉलेज स्थित केन्द्र में चल रही लाइव मॉनिटरिंग का डीआईओएस मिथलेश कुमार ने निरीक्षण किया।
डीआईओएस ने सोमवार को प्रात: 11 बजे बोर्ड परीक्षा मॉनिटरिंग सेल लाइव टेस्टिंग हुई। इस दौरान मॉनिटरिंग सेल से जुड़े परीक्षा केन्द्रों से कनेंक्टीविटी को परखा गया। लाइव मॉनिटरिंग में पहुंचे डीआईओएस ने बताया कि सोमवार को 45 परीक्षा केन्द्रों की लाइव टेस्टिंग की गई है। इस दौरान कई कॉलेज कनेंक्ट नहीं हो सके। उनसे कनेंक्टीविटी की समस्या को करने लिए निर्देशित किया गया है। डीआईओएस ने बताया कि राजकीय इंटर कॉलेज एटा से लाइव बोर्ड परीक्षा मॉनिटरिंग के लिए समस्त प्रधानाचार्य निम्नांकित परिस्थितियों के अनुसार अपने केंद्र के समस्त डीवीआर, कैमरा को ऑन रखें। लाइट की वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ।