
किसान नेता अखिल संघर्षी समेत 40 किसानों पर मुकदमा
एटा – कोविड-19 नियमों, धारा-144 का उल्लंघन करने मामले में किसान नेता अखिल संघर्षी समेत 40 किसानों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मामले में थाना मिरहची पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना मिरहची में तैनात एसआई मदन मुरारी ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि दस अप्रैल को गांव अमृतपुर में अतर सिंह के मकान में अखिल संघर्षी राष्ट्रीयध्यक्ष के बैनर तले एक सभा का आयोजन किया। जिसमें धारा 144 तथा कोविड-19 नियमों का पालन नहीं किया गया। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजीव निवासी अमृतपुर मिरहची सहित चालीस के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।