
महुआखेडागंज मे प्रथम बार पहुँचने पर प्रदेश अध्यक्ष समीम दुर्रानी का पत्रकारो द्वारा जोरदार स्वागत किया गया
महुआखेडागंज न्यूज़:- भारतीय पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष समीम दुर्रानी का महुआखेडागंज के एफ.एम जूनियर पब्लिक स्कूल पहुचने पर पत्रकारो ने माल्यानपर्ण कर जोरदार स्वागत किया इस दौरान महुआखेडागंज के पत्रकारों और चेयरमैन हाजी अब्दुल हसन के द्बारा समीम दुर्रानी को अनोखे अंदाज में तलवार व कलम देकर सम्मानित किया गया इस दौरान समीम दुर्रानी ने वह मौजूद सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि पत्रकारो के हितों के लिए हमेशा तत्पर है और उनकी समस्या के निदान के लिए हमेशा लड़ाई लड़ते रहेंगे सभी पत्रकारो को सम्मान दिलाया जाएगा ईमानदार और स्वच्छ छवि वाले पत्रकारो को ही भारतीय पत्रकारे संघ की सदस्यता दिलवाई जाएगी उन्होंने कहा कि पत्रकारो के लिए मीडिया सेंटर आवासीय कॉलोनी के लिए प्रयास किया जाएगा
इस दौरान उन्होंने भारतीय पत्रकार संघ की महुआखेड़ागंज की नगर कार्यकारिणी का गठन भी किया गया जिसमें मो इकराम को नगर अध्यक्ष,तोहिद चाँद को उपाध्यक्ष ,हबीबुर्रहमान बबलू महामंत्री,मो रिजवान को कोष्ध्यक्ष, इकबाल तन्हा को सचिव को नियुक्त किया गया इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष समीम दुर्रानी, राकेश चौहान वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष,प्रकाश भटट
वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष,संरक्षक सग़ीर अशरफ, कलीमुद्दीन प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं जिला अध्यक्ष उमेश कश्यप वरिष्ठ पत्रकार एंव सम्पादक संजय भल्ला वरिष्ठ पत्रकार एंव सम्पादक कैलाश चौधरी वरिष्ट पत्रकार एंव सम्पादक मौ अकरम खान वरिष्ठ पत्रकार का भी स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि व पत्रकार गण मौजूद रहे ।