
मथुरा सोमवती अमावस्या पर वृंदावन के श्रीबांकेबिहारी मंदिर में सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कई श्रद्धालु बच्चों के साथ दर्शन करने पहुंचे, जबकि बच्चों और बुजुर्ग के लिए मनाही की गई है। मंदिर के बाहर और अंदर संक्रमण से बचाव के लिए उचित दूरी का पालन नहीं किया गया। मंदिर प्रबंधन कोविड नियमों का पालन कराने में जुटा रहा, लेकिन श्रद्धालु संक्रमण से बचाव के प्रति बेपरवाह बन रहे।