सुनीता देवी पत्नी ओमवीर सिंह निवासी ग्राम नगला दलीप थाना पिलुआ जिला एटा को गिरफ्तार

जनपद एटा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद एटा श्री ओम प्रकाश व क्षेत्राधिकारी सदर महोदय जनपद एटा श्री इरफान नासिर खान के पर्यवेक्षण में थाना पिलुआ जनपद एटा की पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 58/21 धारा 302 भादवि से सम्बन्धित घटना का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्ता श्रीमती सुनीता देवी पत्नी ओमवीर सिंह निवासी ग्राम नगला दलीप थाना पिलुआ जिला एटा को गिरफ्तार किया गया। *घटनाक्रम* दिनाँक 25/03/2021 को ग्राम नगला दलीप में सौरभ उम्र करीब 11 वर्ष पुत्र जितेन्द्र कुमार निवासी ग्राम नगला दलीप थाना पिलुआ जिला एटा की हत्या नन्द किशोर के खेत में कर दी थी, जिसके सम्बन्ध में सौरभ के दादा राजवीर सिंह ने थाना पिलुआ पर आकर सूचना दी कि मेरे नाती सौरभ की हत्या किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कर दी गई है। इस सूचना पर थाना पिलुआ जनपद एटा द्वारा मु0अ0सं0 58/21 धारा 302 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना सम्पादित की गई तो उक्त घटना के सम्बन्ध में आज दिनाँक 12/04/2021 को ज्ञात हुआ कि सौरभ की हत्या उसके परिवारीजन श्रीमती सुनीता पत्नी ओमवीर सिंह निवासी ग्राम नगला दलीप थाना पिलुआ जिला एटा द्वारा जंमीनी रंजिश होने के कारण कर दी थी। सुनीता से पूछताछ व विवेचना में निम्नलिखित तथ्य प्रकाश में आयें है, जिसका विवरण निम्न अंकित है –

1. सुनीता के पति ओमवीर का रास्ता राजवीर के खेत में से होकर जाता था वो खेत राजवीर ने खरीद लिया तो रास्ता ओमवीर का बन्द हो गया और ओमवीर के परिवार को मुख्य रास्ते पर जाने के लिए खेत की मेड़ों पर से घूमकर जाना पड़ता था। इसी बात की रंजिश को लेकर सुनीता की बोलचाल राजवीर सिंह के घर वालों से बन्द हो गई थी

2. घटना के दिन जिस समय पुलिस घटनास्थल पर निरीक्षण किया जा रहा था तो सुनीता द्वारा गाँव में बदमाशों के आने की झूठी अफवाह फैला दी गई थी ताकि पुलिस का ध्यान घटनास्थल व घटना के बजाय बदमाशों की तरफ हो जायें और पुलिस भ्रमित हो जायें।

3. सुनीता को घटनास्थल के आस पास घटना वाले दिन दोपहर में 13.00 बजे गाँव के लोगों एवं राजवीर की पुत्रवधू श्रीमती पुष्पा देवी पत्नी जितेन्द्र कुमार द्वारा देखा गया था जबकि उस समय वहाँ आस पास के खेतों में कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था।

4. जब तक मृतक सौरभ का शव नहीं मिला था और परिवारीजन सौरभ को तलाश कर रहे थे तब तक सुनीता जो कि महिलाओं की भीड़ में थी। उसने भीड़ को घटनास्थल की तरफ नहीं जाने दिया बल्कि वह अन्य दिशा की तरफ तलाश करने के लिए भीड़ को गुमराह किया जिससे कि गाँव व अन्य लोग घटनास्थल तक ना पहुँच पायें।
5. जिस गेहूँ के खेत में सौरभ का शव मिला है, उसके निकट वाला खेत विगत 08 वर्षों से सुनीता पत्नी ओमवीर पट्टे पर लेकर जोत बो रही है। सुनीता अधिकतर कृषि का कार्य देखती है क्योंकि सुनीता ही घर में मुख्य व्यक्ति है।
6. श्रीमती सुनीता पत्नी ओमवीर सिंह द्वारा पूछताछ में बताया गया कि मैं घटना वाले पूरे दिन अपने घर पर ही थी क्योंकि होली के त्यौहार आने वाला था, इस कारण घर की साफ सफाई करने में व्यस्त थी परन्तु दौराने विवेचना गवाहों के बयान से यह स्पष्ट हो गया कि सुनीता घटनास्थल पर देखी गयी थी। दोबारा पूछताछ में सुनीता द्वारा यह बताया कि मैं दोपहर में एक या डेढ़ बजे गोबर डालने खेत की तरफ गई थी परन्तु गवाहों के द्वारा यह बात स्पष्ट हो गई थी कि सुनीता के हाथ में ना तो गोबर डालने वाली डलिया / तसला आदि कुछ भी इसके पास नहीं था और यह भी पता चला कि सुनीता प्रतिदिन प्रातः काल ही गोबर डालने खेत की तरफ जाया करती थी।
7. घटनास्थल पर जो मफलर मिला था। उक्त मफलर का पता लगाया गया तो उक्त मफलर सुनीता के बेटे अंकित का था, जो नोएडा में हलवाई की दुकान पर काम करता था। मफलर के सम्बन्ध में सुनीता द्वारा पूछने पर कोई भी सार्थक जवाब नहीं दिया गया है। पुलिस द्वारा गहराई से की गई छानबीन व जाँच व गवाहों के बयानात से यह स्पष्ट है कि दिनाँक 25/03/2021 को श्रीमती सुनीता पत्नी ओमवीर निवासी ग्राम नगला दलीप थाना पिलुआ जिला एटा के द्वारा जंमीनी रंजिश व प्रतिशोध के चलते सौरभ पुत्र जितेन्द्र की हत्या की गयी थी। अतः उपरोक्त तथ्यात्मक साक्ष्यों के आधार पर सुनीता पत्नी ओमवीर उपरोक्त को आज दिनाँक 12/04/2021 को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार करने वाली टीमः
1- प्र0नि0 राजीव कुमार
2- वरि0उ0नि0 देवेन्द्र सिंह
3- उ0नि0 जहाँगीर खान
4- हे0का0 409 सुखवीर सिंह
5- का0 595 राजीव बालियान
6- म0का0 541 आरती यादव
7- म0का0 47 मधुबाला

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks