
एटा, 12अप्रैल। विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल दल के तत्वाधान में एक बैठक का आयोजन कैंप कार्यालय शान्ती नगर पर किया गया।बैठक की अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद के विभागाध्यक्ष अरविंद सिंह चौहान ने की।बैठक मे जिले के नगरो व कस्बो मे मांस व अंडो की बिक्री को बंद कराने को लेकर चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए श्री चौहान ने कहाँ कि 13 अप्रैल से नवदुर्गा शुरू होने जा रहे हैं जो कि हिन्दू समाज के लिए बहुत बडा त्यौहार है।लेकिन उसके बावजूद भी मीट मछली की दुकाने खुलेआम खुली रहती है तथा एटा का पवित्र स्थान जनता दुर्गा मंदिर के सामने बिरयानी के ठेले व जिला पंचायत के सामने अंडे के ठेले लगे रहते है।जिसको अव किसी भी हाल मे बर्दाश्त नही किया जायेगा कभी कभी ऐसा महसूस होने लगता है कि हिन्दू समाज भारत मे न रहकर पाकिस्तान या अफगानिस्तान मे रह रहे है।
श्री चौहान ने जिला प्रशासन से मांग की है कि प्रशासन 13अप्रैल 2021 नव दुर्गा के दिन से जव तक नव दुर्गा चले तव तक के लिए रोक लगाई जाये तथा उसके बाद ऐसी दुकानो को एकांत जगह पर कोई जगह निर्धारित की जाये तथा बहाँ पर लगाई जाये अन्यथा विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल सडको पर उतरकर आन्दोलन के लिए बाध्य होगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
बैठक मे,अभिनव मिश्रा,जितेन्द्र कुमार, अभिषेक कुमार, अतुल कुमार, जितेंद्र कुमार लोधी, आदि उपस्थित थे।