
बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही से हुई एक व्यक्ति कि मौत।
विजली विभाग के अधिकारी अनुसार मृतक के बेटा नीरज पटेल लाइनमैन, फिर सुबह में लाइट का काम करने मृतक मुन्नी लाल पटेल कैसे पहुचे ?
लाश पर राजनीति क्यो? इस मौत का जिम्मेदार कौन
मैहर। नादान थानांतर्गत आज दिनांक 12 अप्रैल दिन सोमवार को नादान सब स्टेशन से अधिकारियों के बताये अनुसार खराब लाइट बनाने हेतु राजेन्द्र पटेल द्वारा मुन्नीलाल पटेल को लेकर लाइट सुधार करने पहुच गए जबकि विजली विभाग के रिकार्ड में रिकार्ड अनुसार नीरज पटेल को करना चाहिए है लेकिन सहयोग के लिए बेटे के जगह पर पिता को राजेन्द्र पटेल ले गए थे अब इस लापरवाही में कौन जिम्मेदार है अब पुलिस जांच में सामने आएगा, वही इतनी बड़ी घटना के बाद जिस पिता की मौत हुई उसका बेटा व विजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारी मामला निपटाने के लिए एक बड़े नेता के कार्यलय में बैठे नजर आए अब उससे भी बड़ी बात की इतनी बड़ी लापरवाही से हुई एक व्यक्ति की मौत पर भी राजनीति करने लोग उतर आए जबकि इस दुःखद घटना से जहा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई वही लोगो को एक बात सोचने पर मजबूर कर रहा है कि जब बेटा नीरज लाइनमैन के पद पर पदस्त था तो पिता कैसे कार्य करता था वही इस मामले पर कांग्रेस नेता पंडित रामनिवास उरमलिया ने बताया कि मुन्नीलाल पटेल द्वारा काफी समय से नादान क्षेत्र में विजली विभाग के अंदर काम करते हमने देखा है लेकिन आज इस दुःखद घटना के बाद विभाग द्वारा जानकारी मिली कि विजली विभाग के रिकार्ड अनुसार बेटा नीरज पटेल कार्य कर रहा है लेकिन उसकी स्थान पर मृतक मुन्नीलाल पटेल सेवा दे रहा था अब इस घटना व पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच हो और इस घटना के जो भी दोसी है उनपर हत्या का मामला दर्ज कर पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया।