सरसेला की फिजां में गंदगी का शोर

सरसेला की फिजां में गंदगी का शोर
~ग्राम पंचायत सरसेला की चुनावी फिजां में इन दिनों गंदगी का शोर है।~
, एटा: ग्राम पंचायत सरसेला की चुनावी फिजां में इन दिनों गंदगी का शोर है। गांव में पेयजल का भी संकट है और लोग प्रत्याशियों से सवाल पूछ रहे हैं कि पांच साल में उन्होंने गांव को मूलभूत सुविधाएं क्यों नहीं दिलाईं। नालियां टूटी पड़ी हैं, जिनमें कीचड़युक्त पानी एकत्रित है।

जलेसर विकास खंड की ग्राम पंचायत सरसेला के वाशिदे मूलभूत सुविधाओं से काफी समय से वंचित हैं। गांव में विकास तो हुआ है, लेकिन फिर भी आवश्यकता उससे ज्यादा है। इसीलिए गांववासी संतुष्ट नहीं। वे कहते हैं कि उन्होंने तमाम शिकायतें प्रशासनिक अधिकारियों से कीं, लेकिन उसका कोई भी परिणाम नहीं निकला। टूटी नालियों के कारण गांव की गलियों में कीचड़ फैला रहता है। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों और बच्चों को होती है, जो नाली फलांगकर निकलते हैं। एक तरफ स्वच्छता मिशन पर सबसे ज्यादा जोर दिया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ इस गांव की ओर कोई नहीं देख रहा। पेयजल के लिए ग्रामीणों को दूर तक भटकना पड़ता है। क्योंकि खारे पानी के कारण घर में खाना नहीं बन पाता। इसलिए मीठे पानी का जुगाड़ प्रतिदिन उन्हें करना पड़ता है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks