पावर प्लांट पर तैनात इलेक्ट्रिशियन की मौत

पावर प्लांट पर तैनात इलेक्ट्रिशियन की मौत
~मलावन थाना क्षेत्र में पावर प्लांट पर तैनात इलेक्ट्रिशियन की मौत हो गई।~
एटा : मलावन थाना क्षेत्र में पावर प्लांट पर तैनात इलेक्ट्रिशियन की मौत हो गई। वह खाना खाकर साथियों के साथ कमरे में सोए थे। उनकी मौत का कारण जानने के लिए पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

मऊ जनपद के हलधरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मऊ कुबेर निवासी 47 वर्षीय संतोष चौहान पावर प्लांट पर अपने साथी दुर्गेश कुमार व जितेंद्र सिंह के साथ शनिवार रात 10 बजे खाना खाकर सोए थे। रविवार सुबह 5.30 बजे जब वह नहीं जगे तो साथी जितेंद्र ने उन्हें जगाया। जब वह नहीं उठे तो सूचना पावर प्लांट के अधिकारियों को दी गई। मौके पर बुलाए गए डाक्टर ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया। इलैक्ट्रिशियन की संदिग्ध हालत में मौत की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंच गई। साथी कर्मचारियों ने उनकी मौत के बारे में स्वजन को अवगत करा दिया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक विष्णु कुमार रावत ने मृतक के शव का निरीक्षण किया, लेकिन शरीर पर किसी भी प्रकार की चोट नजर नहीं आई। उनका कहना है कि इलेक्ट्रिशियन की मौत का कारण जानने के लिए उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks