पशु व्यवसायी समेत दो हुए जहरखुरानी के शिकार

पशु व्यवसायी समेत दो हुए जहरखुरानी के शिकार
एटा – फीरोजाबाद जनपद के पशु व्यवसायी समेत दो जहरखुरानी के शिकार हो गए।

फीरोजाबाद के शिकोहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला पड़ाव निवासी मोहम्मद शकील पशुओं का व्यवसाय करते हैं। वह मैनपुरी जनपद के भोगांव थाना क्षेत्र में स्थित रुई की पैंठ में गए हुए थे। सकीट थाना क्षेत्र में ओंछा रोड पर अचेत हालत में मिलने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार को सूचना पर पुत्र मोहम्मद आसिफ व अन्य स्वजन जिला अस्पताल पहुंच गए। पिता के पास करीब एक लाख रुपये की नकदी थी।

दूसरी ओर गुजरात स्थित धागा फैक्ट्री से घर आ रहे कासगंज जनपद के सोरों कोतवाली के ग्राम हसनपुर निवासी नीरज रविवार सुबह रोडवेज बस स्टैंड के समीप अचेत हालत में पड़ा मिला। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहरखुरानी का शिकार हुए नीरज से दो मोबाइल फोन व कुछ नकदी लूट ली गई। रविवार शाम तक उसे पूरी तरह होश नहीं आ सका है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks