
शराब माफिया की 2.73 करोड़ की संपत्ति जब्त होगी
एटा -शराब माफिया बंटू यादव उर्फ प्रदीप कुमार ने पांच साल में 2.73 करोड़ की चल-अचल संपत्ति बनाई। यह संपत्ति बंटू यादव, इसके घरवालों, मिलने वालों के नाम से है। करोड़ों की संपत्ति जल्द ही जब्त की जाएगी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अपनी रिपोर्ट डीएम को सौंप दी है।
शराब माफिया थाना पिलुआ के गांव दरिगपुर निवासी बंटू यादव उर्फ प्रदीप कुमार पुत्र रघु उर्फ रघुराज सिंह उर्फ अजब सिंह उर्फ राजवीर सिंह यादव की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। वर्तमान में फर्जी मुठभेड़ के मामले में जेल में बंद है। पुलिस-प्रशासन ने बंटू की संपत्ति की जांच की। 2015 से लेकर अब तक माफिया, घरवालों के नाम 2.73 करोड़ की संपत्ति सामने आई। इसमें पत्नी, भाइयों, उनकी पत्नियों, सेल्समैन के नाम से संपत्ति और गाड़ी खरीदी गई।