
रोजगार न मिलने से परेशान युवक ने लगाई फांसी
एटा – रोजगार न मिलने से आहत युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घरवालों ने कमरे में शव लटका देखा तो चीख निकल गई। शव को नीचे उतारा और जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस को जानकारी नहीं दी गई है।
रविवार की देर शाम परिवारीजन धीरेन्द्र (30) पुत्र रामवेश सिंह निवासी खेड़ा थाना अवागढ़ को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जिला अस्पताल पहुंचे घरवालों ने स्वास्थ्यकर्मियों को बताया कि धीरेन्द्र ने कमरे में फांसी लगा ली है। चिकित्सक ने धीरेन्द्र को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।