90 क्वार्टर अवैध देशी शराब तथा तस्करी में प्रयुक्त एक ओमनी कार सहित एक शातिर शराब तस्कर गिरफ्तार

एटा पुलिस को मिली सफलता – थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा 90 क्वार्टर अवैध देशी शराब तथा तस्करी में प्रयुक्त एक ओमनी कार सहित एक शातिर शराब तस्कर गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में अवैध शराब तथा शराब तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा 90 क्वार्टर अवैध देशी शराब व एक ओमनी कार सहित एक शराब तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 10.04.2021 को थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान अलीगंज मैनपुरी बॉर्डर से समय करीब 21.40 बजे, 90 क्वार्टर अवैध देशी शराब तथा तस्करी में प्रयुक्त एक ओमनी कार नंबर यूपी 83 ए एस 4968 सहित शराब की तस्करी करते हुए एक शातिर शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम व 207 एम वी एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-
1- शिवसिंह पुत्र मोहकम सिंह निवासी देवतरिया थाना जसरथपुर एटा

बरामदगी
1- 90 क्वार्टर अवैध देशी शराब।
2- एक ओमनी कार नंबर यूपी 83 ए एस 4968 (तस्करी में प्रयुक्त)

गिरफ्तार करने वाले अधि0/कर्मचारीगण

  1. थानाध्यक्ष अमरेश कुमार त्यागी
  2. उ0नि0 प्रविंद्र कुमार
  3. का01182 रविकुमार
  4. का01310 हरिओम
  5. हे0का0 76 विनोद कुमार
  6. का0 1264 संजय कुमार
  7. का0 972 सुगम कुमार
  8. का0 1281 संदीप कुमार
  9. म0का0 407 विपिन कुमार
  10. म0का0 108 सोनिया दीक्षित

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks