
एटा- पुलिस को मिली सफलता, थाना जलेसर पुलिस द्वारा 40 क्वार्टर अवैध देशी शराब सहित दो शराब तस्कर गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर निर्देशन में अवैध शराब माफियों / तस्करो के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जलेसर पुलिस द्वारा 40 क्वार्टर सहित 02 शराब तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है । घटनाक्रमानुसार दिनांक 10.04.2021 को थाना जलेसर द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर 40 क्वार्टर अवैध देशी शराब सहित 02 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जारही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता-
- वीरेश यादव पुत्र कमान सिंह निवासी बछैपुरा थाना जलेसर जिला एटा।
- सौराज सिंह उर्फ सौदान सिंह पुत्र भवरपाल सिंह यादव निवासी बछैपुरा थाना जलेसर एटा। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
- उ0नि0 श्री उदयराम गौतम
- का0 495 धर्मेन्द्र सिंह
- का0 147 नवीन कुमार
- का0 1198 परमवीर सिंह