
एटा पुलिस को मिली सफलता – थाना मिरहची पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान 40 क्वार्टर अवैध देशी शराब सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में अवैध शराब तथा शराब तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना मिरहची पुलिस द्वारा 40 क्वार्टर अवैध देशी शराब सहित 01 शराब तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 10.04.2021 को थाना मिरहची पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान अन्तरेजी खेड़ा की पुलिया के पास से समय करीब 19.30 बजे, 40 क्वार्टर अवैध देशी शराब की तस्करी करते हुए एक शातिर शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-
1- सिब्बू उर्फ शिव प्रताप पुत्र जयप्रकाश निवासी अमीरपुर थाना मिरहची एटा।
बरामदगी
1- 40 क्वार्टर अवैध देशी शराब।