चेकिंग के दौरान एक शातिर जिलाबदर अपराधी गिरफ्तार

एटा -थाना मिरहची पुलिस को मिली सफलता, चेकिंग के दौरान एक शातिर जिलाबदर अपराधी गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में जनपद में जिलाबदर अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना मिरहची पुलिस द्वारा *मुअसं- 72/21 धारा 3/10 गुंडा एक्ट* से संबंधित एक शातिर जिलाबदर अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 11.04.2021 को थाना मिरहची पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम सिया के पास रोड पर से समय करीब 09.30 बजे जिलाबदर चल रहे एक शातिर अभियुक्त जयवीर पुत्र गंगा सिंह को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना मिरहची से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-

  1. जयवीर पुत्र गंगा सिंह निवासी नगला ढक थाना मिरहची एटा।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-

  1. प्रभारी निरीक्षक श्री सीताराम सरोज
  2. मुख्य आरक्षी प्रेमपाल सिंह
  3. आरक्षी मनोज कुमार
  4. आरक्षी अरबाज खान
  5. मुख्य आरक्षी चालक विकास कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks