
मरथरा में बंद नहीं कराया गया साप्ताहिक बाजार
एटा – कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए डीएम ने जनपद के सभी क्षेत्रों में लगने वाले सप्ताहिक बाजारों को बंद करा दिया है। उसके बाद भी कस्बा मरथरा में डीएम के आदेशों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। कस्बा में शनिवार को शनि बाजार लगाया गया। जिसमें लोगों ने भीड़ लगाकर जमकर खरीदारी की। चौकी पर तैनात एसआई अरविंद कुमार से बाजार बंदी के आदेश होने के बाद भी बाजार लगाने के बारे में पूंछा गया तो उन्होंने साफ जवाब दिया कि हमारे पास डीएम का कोई आदेश नहीं आया है। जिससे हम बाजार को बंद कराएं। कस्बा के बाजार में जिले से बाहर की दुकानदार भी दुकानें लगाते हैं।